फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: चंदौसी में ससुराल में बदमाश ने पत्नी को मारी गोली, फिर खुद की आत्महत्या

Sat, 08 Aug 2020 10:43 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, चंदौसी
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के संभल जिले के चंदौसी में खाद व्यापारी हत्याकांड के आरोपी भूप सिंह ने पत्नी के सीने में गोली मारी, फिर अपनी कनपटी में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना सुबह चार बजे की है। मौके से तमंचा और खोखा बरामद हुए हैं। 
विज्ञापन


घटना थाना कुल फतेहगढ़ के गांव बाबे पुर स्थित भूप सिंह की ससुराल की है। पत्नी गीता को गंभीर हालत में सीएचसी चंदौसी से रेफर दिया गया है। भूप सिंह जिला बदायूं के थाना फैजगंज बेहटा के गांव बझेड़ा का रहने वाला था। 

घटना के बाद भूप सिंह के ससुराल वाले मौके से फरार हैं। सीओ अशोक कुमार, थाना कुढ़ फतेहगढ़ प्रभारी रकम सिंह व अन्य पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई है। शव को कब्जे में ले लिया है। गांव में दहशत का माहौल है। कोई भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें