फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: आरोग्य मेले में मौसमी बीमारी के पहुंचे 126 मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
धनारी। बारिश के बाद हो रही उमस भरी गर्मी से लोग मौसमी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। रविवार को कस्बा पीएचसी पर लगे आरोग्य मेले में 126 मरीज अपनी बीमारी का उपचार कराने के लिए पहुंचे। चिकित्सक डॉ. एचआर रहमान ने मरीजों की जांच कर उन्हें उनकी बीमारी से संबंधित दवा व जरूरी सलाह दी। पकवान व तेलीय भोजन का परहेज करे। इस मौसम में हल्के कपड़े पहने। कोई भी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर चिकित्सक से संपर्क करे। इस मौके पर एलटी उस्मान, वार्ड बाॅय नरेश चन्द, अंजुम इदरीशी आदि मौजूद रहीं। संवाद................
विज्ञापन


आरोग्य मेले में 151 मरीजों का हुआ उपचार
जुनावई। कस्बे की अहरौला नौआबाद पीएचसी पर रविवार को लगे आरोग्य मेले में 151 मरीज अपनी बीमारी का उपचार कराने के लिए पहुंचे। चिकित्सक डॉ. रोहित कुमार ने बताया कि इन दिनों मच्छर जनित रोगों से सावधान होने की जरूरत है। घर व आसपास जलभराव न होने दे। बासी भोजन का सेवन न करें, बाहर से आकर तुरंत ठंडा पानी न पीएं। परेशानी होने पर चिकित्सक से संपर्क करे। इस मौके पर पवन कुमार, महेंद्र सिंह, पुरूषोत्तम शर्मा, भूपेंद्र सिंह, अंशिका शर्मा, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें