संभल। जिले की संभल और असमोली विधानसभा क्षेत्र मेें एसआईआर सर्वे शत-प्रतिशत हो गया है, जबकि चंदौसी में 99.72 फीसदी और गुन्नौर में 99.33 फीसदी हुआ है। ओवरऑल 99.75 फीसदी जिले में काम हुआ है और .25 फीसदी शेष है। एडीएम वित्त एवं राजस्व प्रदीप वर्मा ने उन मतदाताओं से विशेष अपील की है जिन्होंने अभी तक अपने गणना प्रपत्र भरकर बीएलओ को जमा नहीं कराए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जल्द से जल्द इन प्रपत्रों को जमा कराएं, ताकि सूची को अंतिम रूप दिया जा सके।
संभल जिले में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) में 99.75 गणना प्रपत्रों का कार्य पूरा हो चुका है। इसमें अब तक विभिन्न कारणों से करीब 86751 मतदाताओं के फॉर्म प्राप्त नहीं हो सके हैं। जिनकी वोट भविष्य में कटना लगभग तय है। वहीं, जिला प्रशासन के अधिकारियों को उम्मीद है कि एक-दो दिन में जिले में गणना प्रपत्रों को एकत्र और उनके डिजिटाइजेशन का कार्य पूरा हो जाएगा।
आंकड़ों के मुताबिक, एसआईआर सर्वे में 57588 मतदाताओं का निधन हो चुका है। वहीं, स्थायी रूप से 1.21 मतदाता दूसरे स्थानों में प्रवास कर रहे हैं। ऐसे में उनकी ओर से जनपद में मतदाता सूची में शामिल होने को कोई आवेदन नहीं किया गया है। एसआईआर सर्वे में 31334 मतदाता ऐसे मिले हैं, जिनका नाम अलग-अलग जिले की मतदाता सूची में अंकित है। ऐसे मतदाताओं की सूची बीएलओ तैयार कर रहे हैं। अंतिम तिथि 11 दिसंबर तक फॉर्म न जमा करने पर मतदाता सूची से इन मतदाताओं को बाहर कर दिया जाएगा।
00000
जिले में 99.75 फीसदी गणना प्रपत्र जमा कराने का कार्य पूरा कर लिया गया है। एसआईआर कार्य पूरी शुचिता के साथ संपन्न कराया जा रहा है। जिन मतदाताओं ने अभी तक गणना प्रपत्र नहीं जमा किया है, वह 11 दिसंबर तक बीएलओ से संपर्क कर प्रपत्र जमा कर सकते हैं।
-प्रदीप वर्मा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, संभल
0000
हाईलाइट्स
जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं की कुल संख्या-15 लाख 70 हजार 306
जिले में एसआईआर सर्वे में लगे बीएलओ की संख्या-1590