फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: रोजगार मेले में 12 बेरोजगारों को मिली नौकरी, खिले चेहरे

विज्ञापन
चंदौसी के राजकीय आईटीआई में आयोजित रोजगार मेले में अभ्य​र्थियों को जानकारी देते मेला प्रभारी -
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से शुक्रवार को राजकीय आईटीआई में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में साक्षात्कार के बाद 12 अभ्यर्थियों का चयन श्रीराम पिस्टन कंपनी गाजियाबाद में लाइन ऑपरेटर के पदों पर हुआ। नौकरी के प्रमाणपत्र पाकर बेराेजगार युवाओं के चेहरे खिल उठे। शुक्रवार को जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से लगे रोजगार मेले में श्रीराम पिस्टन कंपनी गाजियाबाद ने प्रतिभाग किया। मेले में 53 अभ्यर्थी नौकरी पाने के लिए शामिल हुए। कंपनी से आए एचआर ने सभी अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया। साक्षात्कार के बाद 12 अभ्यर्थियों का चयन कंपनी में लाइन ऑपरेटर के पदों पर हुआ। नौकरी के लिए चयनित युवाओं को प्रधानाचार्य नरेंद्र पाल सिंह ने बधाई दी और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

रोजगार मेला प्रभारी गौरव पूठिया ने बताया कि ऐसे युवा, जिनका नौकरी के लिए चयन नहीं हुआ है, वे अपना पंजीकरण सेवायोजन विभाग के संगम पोर्टल पर अवश्य करा लें। विभाग की ओर से आगामी दिनों में भी रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर शिक्षक व स्टाफ के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें