फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवर्तन के साथ विकास की ओर अग्रसर है उत्तर प्रदेश : नंदी

विज्ञापन
संभल के बहजोई में चल रहे क​ल्कि महोत्सव में मुख्य अति​थि को सम्मानित करते पदा​धिकारी। स्रोत-सूच
विज्ञापन
बहजोई(संभल)। संभल कल्कि महोत्सव विकासोत्सव के पांचवें दिन भारत की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन उत्तर प्रदेश, निवेश के नए अवसर ट्रिलियन डॉलर इकोनामी कार्यक्रम हुआ। शुक्रवार को मुख्य अतिथि उद्योग विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी व विशिष्ट अतिथि मुख्यमंत्री के आर्थिक सलाहकार केवी राजू रहे। इस दौरान कैबिनेट मंत्री नंदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश परिवर्तन के साथ विकास की ओर अग्रसर है।कार्यक्रम में सबसे पहले डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने पंचोपचार से अतिथियों का स्वागत किया। साथ ही प्राचीन बेरनी मंदिर से प्राप्त भगवान विष्णु की प्राचीन मूर्ति की प्रतिकृति भेंट की। मुख्य अतिथि ने संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने आठ वर्षों में सेवा, सुरक्षा, सुशासन को रोल मॉडल के रूप में बदला है। समृद्ध भारत समृद्ध उत्तर प्रदेश विकसित भारत विकसित उत्तर प्रदेश के लिए जन कल्याण के रूप में हम सब लोगों को कार्य करना है। प्रदेश में पहले से परिवर्तन हुआ है और उत्तर प्रदेश विकास की ओर अग्रसर है।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि ने कहा कि विकसित भारत विकसित उत्तर प्रदेश आत्मनिर्भर भारत आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश शताब्दी 2047 की विजन डॉक्यूमेंट के लिए लोग अधिक से अधिक अपना-अपना सुझाव दें।
विज्ञापन

संचालन डीडीओ राम आशीष ने किया। इस बीच सीडीओ गोरखनाथ भट्ट समेत डीएसटीओ रत्नेश कुमार व डीआईओ बृजेश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें