फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: ट्यूबवेल के तारों से निकली चिंगारी से 12 बीघा गेहूं जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई। गांव लतीफपुर धीर में ट्यूबवेल के तारों से निकली चिंगारी से आग लगने पर दो किसानों की करीब 12 बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया और गेहूं के खेतों को चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। सूचना के करीब दो घंटे बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। आग लगने से किसानों को भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह करीब 11 बजे लतीफपुर धीर गांव में विजेंद्र सिंह के ट्यूबवेल पर लगे बिजली के तारों से अचानक चिंगारी निकलने लगी, जिससे चिंगारी खेत में खड़ी गेहूं की फसल पर जा गिरीह। तेज हवा के चलते आग ने देखते ही देखते पास के खेतों को अपनी चपेट में ले लिया और पड़ोसी किसान बॉबी की गेहूं की खड़ी फसल भी जलने लगी। जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचते, आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
लोगों ने मिट्टी और पानी की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बॉबी की करीब 10 बीघा फसल जलकर राख हो चुकी थी। आग विजेंद्र सिंह के खेत में भी पहुंच गई, जहां करीब दो बीघा गेहूं की फसल जल गई। घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई, लेकिन फायर ब्रिगेड की गाड़ी करीब दो घंटे बाद मौके पर पहुंची। तब तक ग्रामीण आग पर काफी हद तक काबू पा चुके थे।
विज्ञापन

बाद में दमकल कर्मियों ने पानी की बौछार छोड़ कर पूरी तरह आग पर काबू पाया। पीड़ित किसानों ने राजस्व विभाग को सूचना दी, लेकिन देर शाम तक कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। किसानों ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें