फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्द्धसैनिक बलों को पुरानी पेंशन के लिए पीएम को भेजा खत

विज्ञापन
विज्ञापन
बबराला। अर्धसैनिक बलों के लिए तत्काल पुरानी पेंशन बहाली के लिए अटेवा पेंशन बचाओ मंच की ओर से एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें प्रधानमंत्री को पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग करते हुए पत्र प्रेषित किया गया।
विज्ञापन

कस्बा बबराला में आयोजित अटेवा पेंशन बचाओ मंच की बैठक में जिला संयोजक मयंक यादव ने कहा कि सीआरपीएफ के कई जवानों को आतंकी हमले में अपनी जान गवानी पड़ी और कई जवान घायल अवस्था में जीवन मरण के बीच संघर्ष कर रहे हैं। पूरा देश स्तब्ध एवं शोकाकुल है।
इस घटना से पूरा देश सदमे में है। देशवासियों में बेचैनी है। वक्ताआें ने कहा कि जिस पेंशन के जरिए गुजारा होता था उसे सरकार ने बंद कर दिया। अब हमारी मांग है कि इन जवानों को पुरानी पेंशन का लाभ दिलाकर परिजनों को आर्थिक मदद पहुंचाई जाए। इस अवसर पर धर्मवीर सिंह, कालाराम, मनजीत मोहन, देवदत्त सिंह, सत्येंद्र यादव, सुधीर कुमार, प्रकाश कुमार, अमित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें