फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराजिता: महिलाओं की सुरक्षा और मर्यादा को न भूले राजनीतिज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन

संभल। अपराजिता:100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत महिला सशक्तीकरण और सुनिश्चित मतदान विषय पर आयोजित कार्यशाला में छात्राओं ने अपनी बात बेबाकी से कही। जिसमें शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार जैसे मुद्दे मुखर हुए। सभी छात्राओं ने एक सुर में कहा कि पहले भरोसा दिलाया जाए कि महत्वपूर्ण मुद्दों पर काम होगा। महिलाओं की मर्यादा को ध्यान में रखा जाए। महिलाओं को मतदान जरूर करना है, इसके लिए शपथ भी ली गई।

विज्ञापन


बुधवार को नगर के मोहल्ला देहली दरवाजा स्थित आईजीएम कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में अमर उजाला की ओर से अपराजिता:100 मिलियन स्माइल अभियान में शामिल होने पहुंची छात्राओं ने अपनी बात को बेबाकी से रखी। चुनावी माहौल में महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर बात कही। इसमें सुरक्षा का महत्वपूर्ण मुद्दा रहा। इसके बाद शिक्षा और रोजगार को भी नगर के लिए बेहद जरूरी बताया। छात्राओं ने कहा कि नेता चुनाव के दौरान बड़ी-बड़ी घोषणाएं करते हैं, लेकिन जीतने के बाद वह वादा भूल जाते हैं।

अब किसी प्रकार से उनके बहकावे में आने वाली नहीं हैं। जो प्रत्याशी शिक्षित-प्रशिक्षित बेटियों को रोजगार का भरोसा देगा, वह तभी उसके पक्ष में मतदान करने का निर्णय करेगी। हालांकि महिलाएं, छात्राएं मतदान अवश्य करेंगी। किसी को जिताने या किसी को हराने तक ही प्रत्याशी सीमित है, मुद्दों की बात कोई नहीं कर रहा है। बेटियों की सुरक्षा, शिक्षा और रोजगार की बात होनी चाहिए। हबीबा ने कहा सांसद ऐसा हो, जिसकी कथनी और करनी में किसी प्रकार का अंतर न हो। जनप्रतिनिधियों को सुरक्षा, शिक्षा और रोजगार के लिए चिंता करनी चाहिए। फायजा ने कहा कि वोट करने से पहले दो बार सोचें, जो उनके हित की बात करे उसे ही अपना वोट दें।
विज्ञापन


महिलाओं के साथ अभद्रता करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाए। इकरा ने कहा कि नेताओं को महिलाओं की मर्यादा को ध्यान में रखना चाहिए। नगर के विकास और खुशहाली के लिए इसका होना जरूरी है। फरहाना ने कहा कि विश्वविद्यालय होना चाहिए। जिससे बेटियों को अच्छी शिक्षा हासिल करने का मौका मिल जाए। अभी तो बीएससी करने के लिए भी अमरोहा, मुरादाबाद या चंदौसी के चक्कर लगाने पड़ते हैं। अदीबा, राजिका, फातिमा बी, शहनाज, रिदा ने भी सुरक्षा, शिक्षा, रोजगार और नगर में विकास कार्य कराने को लेकर बात कही। इसके बाद इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर सैयद गुलजार अहमद ने मतदान की शपथ ग्रहण कराई। इस दौरान हाजी जहीर अहमद, हकीम कमरूज्जमा, तहजीब हसन, अजय कुमार, अनवार हुसैन आदि का सहयोग रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें