फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्प्रचार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। सोशल मीडिया पर भाजपा के जिलाध्यक्ष के साथ सपा विधायक की तस्वीर वायरल हो रही है। इसे दोनों के बीच चुनावी समझौते के रूप में प्रचारित किया जा रहा है। सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी के चुनाव प्रभारी का आरोप है कि ऐसा कर लोगों को गुमराह किया जा रहा है। इस मामले में चंदौसी कोतवाली प्रभारी को कार्रवाई के लिए तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक तस्वीर में असमोली की सपा विधायक पिंकी यादव, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेश सिंघल को अन्य लोगों के साथ बैठे हुए दिखाया गया है। जिस पर लोग दोनों के बीच समझौता बताकर कमेंट कर रहे हैं। गठबंधन के प्रत्याशी शफीकुर्रहमान बर्क के चुनाव प्रभारी रिजवान खां का आरोप है कि तस्वीर के जरिये गठबंधन के प्रत्याशी के खिलाफ प्रचार किया जा रहा है।
उन्होंने इसे पूरी तरह भ्रामक करार देते हुए कहा कि सपा विधायक पिंकी यादव पूरी ईमानदारी से गठबंधन प्रत्याशी का चुनाव लड़ा रही हैं। सोशल मीडिया पर जो तस्वीर वायरल की जा रही है, वह करीब तीन वर्ष पूर्व एक मंदिर में भंडारे के दौरान की है।
विज्ञापन

रिजवान खां बुधवार को स्थानीय लोगों अशफाक भारती, नदीमबेग, परवेज आलम, नजर मोहम्मद, उस्मान पठान के साथ कोतवाली पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। मांग की कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें