संभल। पुलवामा के शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देने का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा। एक ओर जहां श्रद्धांजलि दी गई वहीं आतंकवाद के पुतले भी जलाए गए। शहीद सैनिकों की आत्म शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।
पवांसा ब्लॉक में समस्त कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखा। हिंदुस्तान में रहने वाले हर नागरिक से पाकिस्तान के प्रति रोष प्रकट करने का आह्वान किया गया। ओमवीर सिंह, हरवीर सिंह यादव, आधार कुमार शर्मा, वीरेश कुमार, रामेश्वर सिंह, सोमवीर सिंह, चेतेंद्र पाल सिंह, गिरिराज सिंह, मोहम्मद इरशाद, रविंद्र त्यागी, वीरपाल आदि रहे। किसौली में आतंकवादी संगठन का पुतला फूंका गया। गांव में जुलूस निकाला। नारेबाजी और प्रदर्शन किया। विपिन यादव ने कहा कि केंद्र सरकार आतंकवाद का सफाया करे। इस अवसर पर मुकेश यादव, पुष्पेंद्र, राहुल भगत जी, नरेश चौधरी, तेजपाल यादव, शिवम भारती, गौरव, विपिन कुमार, राकेश चंद्र, यशपाल यादव, अरुण यादव आदि रहे।