फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असमोली क्षेत्र में हाइड्रो फोबिया से छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल/मढ़न। छह माह पूर्व एक कुत्ते के हमले से घायल हुए छात्र की हाइड्रो फोबिया से मौत हो गई। जिसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

असमोली थाना क्षेत्र के गांव सैदपुर जयराम में कार्तिक (8) पुत्र पवन शर्मा को शनिवार की शाम को बुखार आया और कुछ समय बाद दिमाग का संतुलन खो गया। परिजनों ने उसे पानी दिया तो उसे देखकर डरने लगा। जिसे नजदीक के चिकित्सक के पास ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे हाइड्रो फोबिया होने और उपचार कराने की बात कही। परिजन उसे रविवार की सुबह उपचार के लिए किसी बड़े अस्पताल ले जाते तब तक उसकी मौत हो गई।
मासूम के परिजनों ने बताया कि छह माह पूर्व वह गांव में ही खेल रहा था तब उस पर गांव के एक कुत्ते ने हमला कर दिया था। तभी उसका प्राथमिक उपचार कराया था। जिसके बाद मासूम घर पर रह रहा था और स्कूल भी जा रहा था। लेकिन शनिवार की शाम को अचानक उसकी हालत खराब हुई। मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुत्तों के हमले में ये भी हुए हैं शिकार
संभल। क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में कुत्तों के हमलों से कई लोग घायल हुए है। जिससे लोगों में खूंखार कुत्तों का खौफ है। गांव देहरी जग्गू में निर्मल, लज्जावती, विजय कुमार, गनपत, मीनाक्षी, अनीता, भूरे सिंह, वीरवती कुत्तों के हमले का शिकार हो चुके हैं। इसके अलावा मिलक सेंधरी में श्यामवीर, रचित, सुरेश को भी कुत्तों ने काटकर घायल कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें