फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: रंजिश में दो पक्षों में फायरिंग, 11 घायल

Sun, 21 Jun 2026 01:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
रजपुरा। थाना रजपुरा के गांव जहानपुर की मढैया में जमीन की पुरानी रंजिश में दो लोग आमने सामने आ गए। पहले गाली-गलौज हुई बाद में नौबत मारपीट तक आ गई। इस बीच, फायरिंग भी हुई। इसमें एक पक्ष के युवक जसवीर के पैर में घुटने से नीचे गोली लगी है।
विज्ञापन

साथ ही, मारपीट व फायरिंग में घायल हुए 11 लोगों में एक पक्ष के जसवीर समेत नरेश, गिरिराज, वीरपाल, सत्यपाल, जोगिंदर, तथा दूसरे पक्ष के श्योराज, इंद्रपाल, बृजेश व पप्पू तथा महिला रनिया घायल हुए हैं। वहीं, घायल जसवीर के मुताबिक जमीन के विवाद के चलते उसकी दूसरे पक्ष से पुरानी रंजिश चली आ रही है।
शनिवार को देर शाम वह दावत खा कर घर लौट रहा था। तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने उसे घेर लिया और फायरिंग कर दी।वहीं, ग्रामीणों के मुताबिक, दोनों पक्षो के लोगों में करीब 15 दिन पहले भी विवाद हुआ था। उस समय घायल जसवीर के पक्ष के लोगों पर मारपीट का मामला दर्ज हुआ था।
विज्ञापन

इस बीच, जानकारी मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई और घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।
एएसपी मनोज कुमार रावत व सीओ अंकित मिश्रा भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। एएसपी मनोज कुमार रावत ने बताया कि जानकारी लेने पर सामने आया कि दोनों पक्षों में मेड़ को लेकर पुराना विवाद चल रहा है। इसके चलते आज दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ है। घायलों का अस्पताल में उपचार कराया गया है। गांव में स्थिति सामान्य है, फिर भी एहतियातन गांव में पुलिस लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें