फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: थाने के सामने खुद को आग लगाने वाले युवक की मौत

Sun, 21 Jun 2026 01:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
धनारी (संभल)। थाने के सामने पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास करने वाले युवक की उपचार के दौरान दिल्ली के एम्स में मौत हो गई। युवक की मौत के बाद पुलिस भी सकते में आ गई है। युवक के घर के बाहर पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को थाना क्षेत्र के गांव बगढेर के घेर निवासी लखपत सिंह और भारत सिंह को पुलिस ने सुबह हिरासत में लिया था। शाम को पुलिस दोनों का शांतिभंग में चालान करने की कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान परिवार का सदस्य मोरध्वज (35) थाने पहुंचा। मोरध्वज ने पुलिस पर तहेरे भाई लखपत और भतीजे भारत सिंह के निर्दोष होने के बावजूद गलत कार्रवाई करने का आरोप लगाया। पुलिस ने उसकी एक न सुनी तो उसने थाने के गेट के सामने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। आग की लपटों में घिरा युवक थाना परिसर में पहुंच गया। यह देख थाना परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और अन्य लोगों ने आग बुझाकर उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। यहां हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया गया। शनिवार को मोरध्वज की इलाज के दौरान दिल्ली के एम्स अस्पताल में मौत हो गई। देर शाम तक युवक का शव दिल्ली से गांव नहीं पहुंचा था। युवक के आत्मदाह करने के बाद एसपी कृष्ण कुमार बिश्नाई ने कहा था कि युवक अपने भाई को पुलिस कार्रवाई से बचाने के लिए दबाव बना रहा है। इसी को लेकर उसने खुद को आग लगा ली थी। उन्होंने कहा था कि युवक 25 से 30 प्रतिशत तक झुलस गया।

मोरध्वज की शादी मीरा देवी से हुई थी। मीरा के कोई संतान नहीं हुई तो मीरा ने अपनी बहन माया देवी से मोरध्वज की दूसरी शादी करा दी थी। जिससे एक पुत्र हिमांशु हुआ था। युवक की मौत से दो पत्नियां और एक बच्चे के सिर से साया उठ गया है।
विज्ञापन




मोरध्वज ने अपने परिवार के लखपत और भारत सिंह पर कार्रवाई को लेकर आत्मदाह करने का प्रयास किया गया था। इसी दाैरान पुलिस ने लखपत और भारत सिंह को छोड़ दिया। फिर भी मोरध्वज ने आत्मघाती कदम उठाया और उसकी जान चली गई। एएसपी दक्षिणी संभल मनोज कुमार रावत का कहना है कि आत्मदाह का प्रयास करने वाले युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें