फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीआरवी के 100 सिपाहियो का दूसरे सर्किल में होगा ट्रांसफर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। जनपद में पीआरवी पर तीन साल से अधिक समय से जमे सिपाहियों की सूची तैयार कर ली गई है। उन्हें दूसरे सर्किल में स्थानांतरण किया जाएगा। हैरानी की बात यह है कि तीन साल से जिले में 100 से अधिक आरक्षी, मुख्य आरक्षी ऐसे हैं जिनका स्थानांतरण नहीं हुआ।
विज्ञापन

संभल जनपद में तीन सर्किल हैं। यूपी-112 के 17 दोपहिया वाहन, 30 चार पहिया वाहन हैं। इन वाहनों पर जनपद में 250 पुलिस कर्मियों का स्टाफ तैनात है। इनमें एसआई, हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल व महिला कांस्टेबल भी शामिल हैं।
इनमें से करीब 100 लोगों का स्टाफ ऐसा है, जो पिछले तीन साल से एक ही सर्किल में एक ही स्थान पर तैनात है। पुलिस अधीक्षक ने जनपद में इनकी सूची तैयार करा ली है। इनके स्थानांतरण की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। स्थान के साथ ही उनका सर्किल भी बदला जाएगा।
विज्ञापन

सिफारिश से जमे हैं, एक ही स्थान पर
जनपद में 100 सिपाही ऐसे हैं, जो पिछले तीन साल से एक ही स्थान पर जमें हैं। इनमें से लगभग 50 लोग ऐसे हैं, जिनका दूसरे स्थान पर स्थानांतरण हो गया था, पर वह दूसरे स्थान पर नहीं गए। विभागीय पहचान और सिफारिश के जरिये अपना स्थानांतरण रुकवा लिया और उसी स्थान पर जमे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें