फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: एनओसी नहीं लेने पर 10 वाहन वाशिंग सेंटर कराए बंद

विज्ञापन
संभल में चंदौसी मार्ग पर वाहनों के वा​शिंग सेंटर पर सबमरसेबिल को सील कराते सिटी मजिस्ट्रेट सुधी
विज्ञापन
संभल। सिटी मजिस्ट्रेट ने सोमवार को तीन मार्गों पर कार एवं बाइक वाशिंग सेंटरों का निरीक्षण किया। सेंटरों पर वाहनों की धुलाई के लिए भारी मात्रा में जमीन से पानी निकालने की बात सामने आई लेकिन भूगर्भ जल विभाग से एनओसी नहीं ली गई थी। इसलिए 10 वाशिंग सेंटरों को बंद करा दिया। सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि अब एनओसी और रजिस्ट्रेशन के बाद ही वाशिंग सेंटर का संचालन होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार ने मुरादाबाद मार्ग, चंदौसी मार्ग और हसनपुर मार्ग पर वाहनों के वाशिंग सेंटरों का निरीक्षण किया तो कमियां मिलीं। सेंटरों पर जमीन से पानी तो निकाला जा रहा था लेकिन भूगर्भ जल विभाग से अनुमति नहीं ली गई और न ही फ्लोमीटर लगवाया गया था।
सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि मुरादाबाद मार्ग पर नौबत सिंह, चंदौसी मार्ग पर सजल के दो और हाजी यामीन के एक वाशिंग सेंटर बंद करा दिया गया। इसके अलावा हसनपुर मार्ग पर अहजाजुल इस्लाम, मैराज, निजामुद्दीन, कासिम, फरमान, नायाब दूला के वाशिंग सेंटरों को बंद कराने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि वाशिंग सेंटर संचालन के लिए उद्योग कार्यालय में रजिस्ट्रेशन और भूगर्भ जल विभाग से एनओसी लेनी होगी। इसके बाद ही सेंटर चलाए जा सकेंगे। बताते चलें कि सिटी मजिस्ट्रेट ने शनिवार को भी तीन वाशिंग सेंटरों को बंद करने की कार्रवाई कराई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें