फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: दुकानदार से 10 हजार रुपये की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बबराला। गुन्नौर थाना क्षेत्र के बबराला निवासी सार्थक पुत्र गौरीशंकर ने गुन्नौर कोतवाली में पुलिस को तहरीर दी है। इसमें कहा है कि सोमवार की दोपहर को करीब साढ़े 12 बजे उसके पिता गौरीशंकर पुत्र ओमकार नाथ के फोन पर किसी अनजान फोन नंबर से महिला का फोन आया। महिला ने कहा कि उसे दो पंखे लेने हैं, जिसका भुगतान वह ऑनलाइन भेज देगी। तभी पीड़ित के पिता ने महिला को उसका फोन नंबर दिया।
विज्ञापन

उसे फोन करके बताया कि उसके फोन में दो पंखों का पेमेंट आ रहा है। तभी महिला का फोन पीड़ित के फोन पर आया कि उसने उसके फोन में बीस हजार रुपए का ट्रांजक्शन कर दिया है, जो भूल बस दो हजार रुपये की जगह बीस हजार हो गया। जिसका उसने उसके फोन पर मैसेज भेज दिया है। पीड़ित ने अपने फोन पर मैसेज देखा और वह मैसेज देखने के बाद में उसने महिला से कहा कि आपका आए हुए रुपए किस नंबर पर भेजने हैं। तभी पीड़ित को महिला ने दूसरा नंबर दिया। जिसमें पीड़ित ने पहले दस हजार रुपये डाले।
रुपए कटने का मैसेज जब उसके फोन पर आया तो उसने बाकी रुपये डालें। लेकिन खाते में रुपए न होने के कारण रुपए ट्रांसफर नहीं हुए। उसके बाद पीड़ित ने अपना खाता चेक किया तो पीड़ित के खाते में महिला के द्वारा कोई भी रुपया नहीं भेजा गया। प्रार्थी के खुद रुपए महिला ने धोखे से अपने खाते में डलवा लिए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें