फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी 1.50 लाख किसानों ने नहीं कराई ई-केवाईसी

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान सम्मान निधि के पात्र किसान ई-केवाईसी कराने में रुचि नहीं ले रहे हैं। अभी तक जिले में करीब 1.43 लाख किसानों ने ही ई-केवाईसी कराई है। जबकि करीब 1.50 लाख किसान ई-केवाईसी कराने से छूट गए हैं। अब सिर्फ 22 दिन शेष बचे हैं। 31 मई तक ई-केवाईसी होनी है। अंतिम समय में सर्वर में दिक्कत आ सकती है। जिससे बड़ी संख्या में किसान सम्मान निधि से वंचित रह सकते हैं।
विज्ञापन

जिले के 2.98 लाख किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है। उप कृषि निदेशक हीरा सिंह जीना ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ लेने वाले किसान 31 मई तक ई-केवाईसी करवा लें। अन्यथा इस योजना के लाभ से वह वंचित रह जाएंगे। यह योजना केंद्र सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए दिसंबर 2018 में लागू की थी। हर किसान परिवार को तीन किस्तों में 6000 रुपये सालाना खाते में सीधे ट्रांसफर किए जाते हैं। सरकार के आदेश अनुसार प्रत्येक लाभार्थी किसान को ई-केवाईसी करवाना जरूरी है।
उन्होंने बताया कि अभी तक सिर्फ 1.43 लाख किसानों ने ई-केवाईसी कराई है। जबकि किसानों को जागरूक करने के लिए प्रत्येक तहसील के एसडीएम, तहसीलदार और कृषि विभाग के अधिकारी लगे हैं। अंतिम समय में सर्वर काफी व्यस्त हो जाता है, इसलिए किसानों से अपील है कि जल्द से जल्द अपना ई-केवाईसी करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें