फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिपं अध्यक्ष और सदस्यों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
जिपं अध्यक्ष और सदस्यों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ
विज्ञापन

सहारनपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चौधरी सहित नवनिर्वाचित सदस्यों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण कर ली। साथ ही बोर्ड की पहली बैठक भी हुई, जिसमें समितियों के गठन का प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित किया गया।
सोमवार को जनमंच सभागार में आयोजित समारोह के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चौधरी को जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद सभी सदस्यों को मंच पर बुलाया गया और जिला पंचायत अध्यक्ष ने सामूहिक रूप से शपथ ग्रहण कराई। इसके बाद बोर्ड बैठक शुरू हुई, जो करीब तीन से चार मिनट में संपन्न हो गई। जिला पंचायत सदस्य मुकेश चौधरी ने एजेंडे में शामिल समितियों के गठन सहित अन्य का अधिकार जिला पंचायत अध्यक्ष को दिए जाने का प्रस्ताव रखा। जिसे ध्वनिमत से पास कर दिया गया। सिर्फ बसपा के माजिद अली ने इस पर विरोध दर्ज कराया, लेकिन ध्वनिमत के सामने उनका विरोध अनसुना हो गया। उन्होंने कहा कि बोर्ड की आगामी बैठक में इन प्रस्तावों के अनुमोदन का विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन

15 मिनट चला मंच पर हंगामा
जब बोर्ड बैठक होने जा रही थी तो बसपा के जिला पंचायत सदस्य माजिद अली ने आरोप लगाया कि सदस्यों के बैठने की व्यवस्था तक ठीक नहीं है। जनप्रतिनिधियों को सम्मान नहीं दिया जा रहा है, जो गलत है। इसको लेकर मंच पर मौजूद भाजपा के कुछ कार्यकर्ताओं की माजिद अली से तीखी नोकझोंक तक हुई। आरोप-प्रत्यारोप लगाए और हंगामा हो गया। इसी दौरान जय श्रीराम और भारत माता की जय के नारे लगते रहे। कुछ लोग हंगामा कर रहे थे जबकि कुछ लोग उन्हें रोकने के प्रयास में जुटे थे। करीब 15 मिनट तक मंच पर हंगामा रहा।
शपथ ग्रहण में नहीं आए चार सदस्य
शपथ ग्रहण समारोह में चार सदस्य शामिल नहीं हुए। इसलिए उनकी शपथ नहीं हो सकी। इनमें मुस्तरी बेगम, अब्दुल हकीम, जोनी उर्फ जयवीर, गायत्री देवी शामिल हैं।
इन समितियों के गठन का प्रस्ताव हुआ पास
जिला पंचायत बोर्ड की पहली बैठक में समितियों के गठन का अधिकार जिला पंचायत अध्यक्ष को दिया गया। इनमें नियोजन एवं विकास समिति, शिक्षा समिति, निर्माण कार्य समिति, स्वास्थ्य एवं कल्याण समिति, प्रशासनिक समिति, जल प्रबंधन समिति शामिल हैं।
विज्ञापन

ये रहे मौजूद
जिला पंचायत शपथ ग्रहण समारोह में जिला पंचायत बोर्ड सदस्यों के साथ ही जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, अपर मुख्य अधिकारी डॉक्टर सुमनलता, उत्तराखंड के राजपुर से विधायक खजानदास, विधायक किरत सिंह, ब्रिजेश सिंह, देवेंद्र निम, महापौर संजीव वालिया, भाजपा के चुनाव प्रभारी सतपाल पाल, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र सैनी, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, लाजकृष्ण गांधी, महावीर राणा, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मेलाराम, सुरेंद्र शर्मा, बिजेंद्र कश्यप, ब्लाक प्रमुख सुभाष चौधरी, विश्वास चौधरी, पूर्व ब्लाक प्रमुख बिजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन वीरेंद्र आजम ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें