फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लाक प्रमुख का सम्मान समारोह

विज्ञापन
टिकरौल में सम्मान समारोह में मौजूद जिला पंचायत अध्यक्ष और अन्य - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
नानौता (सहारनपुर)। नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुखपति, नवनियुक्त महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों व गणमान्य नागरिकों का स्वागत किया गया। शनिवार के शाम क्षेत्र के ग्राम टिकरौल में नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष चौ मांगेराम व ब्लॉक प्रमुखपति ऋषिपाल राणा, नवनियुक्त महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रक्षा नामदेव सहित अन्य जनप्रतिनिधियों का स्वागत समारोह किया गया। चौ मांगेराम ने कहा कि क्षेत्र में सभी को साथ लेकर विकास कार्य किये जाएंगे। उन्होंने भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार में सभी वर्गों का सम्मान करते हुए देश प्रदेश को मजबूती प्रदान की है। समारोह के दौरान नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख चांदनी राणा के पति ऋषिपाल राणा, डीसीडीएफ चेयरमैन कृष्णकुमार पुंडीर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रक्षा नामदेव, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य विवेक नामदेव ने भी विचार रखे।
विज्ञापन

अध्यक्षता ग्राम छछरौली के पूर्व प्रधान चौधरी ओमपाल सिंह व संचालन चौधरी अनिल सिंह ने किया। बिजेंद्र चौधरी, दिनेश प्रमुख, अरविंद माजरा, नरेंद्र चौधरी, अमरदीप जिला पंचायत सदस्य, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष गीता राणा, बीना कश्यप, मनोज राणा, अरविंद चौधरी उर्फ पप्पू , मुकेश चौधरी, विजित पंवार लंढोरा, पंकज चौधरी, संदीप चौधरी, मनोज चौधरी, नवीन कुमार, पिंकी बाल्मीकि, अमी सिंह, सतेंदर राणा, बिजेंद्र त्यागी, मेघनाद सिंह, महिपाल सिंह, अनिल चौधरी, चंद्रपाल सिंह पूर्व प्रधान, संजू मोरा, नवाब चौधरी, अल्लारखा खान, अली रजा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें