फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : आपत्तिजनक हालत में थे युवक-युवतियां, देखकर उड़ गए लोगों के होश, खूब चर्चा का विषय बना है ये मामला

Tue, 07 Nov 2023 12:08 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

Saharanpur News : एक मकान में युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले। वहीं, युवक और युवतियों को ऐसी हालत में देखकर लोगों के होश उड़ गए। यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
सहारनपुर में युवकों के साथ आपत्तिजनक हालत में मिलीं युवतियां।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद के नकुड़ में कस्बे के मोहल्ला चौधरीयान स्थित एक मकान में छह युवक-युवतियों को मोहल्ले वालों ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। पकड़े गए युवक-युवतियों द्वारा माफी मांगने पर मोहल्लेवालों ने उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया।

विज्ञापन


मामला सोमवार की सुबह करीब नौ बजे का है। बताया जाता है कि मोहल्ला चौधरीयान स्थित एक धार्मिक स्थान के निकट स्थित मकान में कुछ अनजान युवक-युवतियों की आवाजाही से आसपास के रहने वाले पड़ोसियों को शक हुआ।

इस पर मोहल्ले वालों ने अंदर जाकर देखा तो चार युवक और दो युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले। यह देख मोहल्लेवासियों का पारा चढ़ गया। उन्होंने युवक युवतियों को पकड़ लिया और पुलिस को सौंपने की तैयारी करने लगे।

पुलिस का नाम सुनते ही युवक व युवतियां गिड़गिड़ा कर पुलिस को न बुलाने की बात कहते हुए माफी मांगने लगे। इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ लग गई।

वहीं, बाद में लोगों ने आइंदा से मोहल्ले में न दिखने की हिदायत देते हुए उनको जाने दिया। यह मामला नगर में चर्चा का विषय बना है। 

यह भी पढ़ें: UP: इंस्टाग्राम पर दोस्ती, फिर शादी तक पहुंचा प्यार, अब वैवाहिक जीवन में आया ऐसा मोड़, हर कोई हैरान
विज्ञापन

उधर, इस संबंध में कोतवाल जसवीर सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। जांच-पड़ताल करायी जाएगी। यदि कोई शिकायत करता है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: UP: क्यों हुआ मनीषा का मर्डर? ये है शातिर भाभी का सच, भाई के दिमाग में था बड़ा लालच, होश उड़ा देगी पूरी कहानी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें