फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुआ खेलने के विवाद में युवक को गोली मारी

विज्ञापन
62 फुटो रोड पर झगड़े में चली गोली से घायल युवक - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। थाना कुतुबशेर क्षेत्र के 62 फुटा रोड पर बृहस्पतिवार को जुआ खेलने के दौरान लेनदेन को लेकर हुए विवाद के बाद एक युवक पर तमंचे से फायरिंग की गई। उसके कान पर गोली लगी। जख्मी हालत में युवक को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। इस घटना में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि दो अन्य आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए पहुंचे युवक का नाम आजाद है। बताया गया है कि आजाद और कुछ अन्य युवक जुआ खेलते हैं। जुआ खेलने के दौरान ही लेनदेन को लेकर विवाद हुआ। इस विवाद में एक युवक ने आजाद पर तमंचे से फायरिंग कर दी। आजाद गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद दो युवक तो मौके से फरार हो गए, लेकिन एक आरोपी सुहैल को पकड़ लिया गया। पुलिस का कहना है कि मामला लेनदेन से जुड़ा मिला है। जांच की जा रही है।
फार्च्यूनर गाड़ी के साथ वांछित गिरफ्तार
- थाना सदर पुलिस ने धोखाधड़ी सहित अन्य आरोपों में वांछित चल रहे आरोपी शहजाद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से फार्च्यूनर गाड़ी बरामद की है। पुलिस के अनुसार शहजाद उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के भगवानपुर क्षेत्र के गांव बहेड़ी राजपूताना का रहने वाला है। वह काफी समय से वांछित चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें