चालक भागने लगा, लोगों ने पकड़ लिया
हादसे के बाद चालक मौके से भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन आसपास मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया।
अवैध खनन के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा
हादसे से नाराज ग्रामीणों और परिजनों ने बड़गांव रोड पर जाम लगा दिया। लोगों ने शव को सड़क से उठाने से इनकार कर दिया और मृतक के परिजनों के पहुंचने तक शव वहीं पड़ा रहा।
ग्रामीणों का आरोप था कि क्षेत्र में अवैध खनन का कार्य लंबे समय से जारी है। मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां तेज गति से सड़कों पर दौड़ती हैं, जिससे आए दिन हादसों का खतरा बना रहता है। लोगों ने प्रशासन पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप भी लगाया।
चार घंटे बाद खुला जाम
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। काफी देर तक चली वार्ता के बाद पुलिस अधिकारियों ने मामले में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। आश्वासन मिलने के बाद परिजन और ग्रामीण शांत हुए तथा जाम समाप्त किया गया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
खनन वाहनों पर फिर उठे सवाल
इस हादसे के बाद क्षेत्र में एक बार फिर मिट्टी खनन में लगे वाहनों की रफ्तार और सुरक्षा नियमों को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि अवैध खनन और तेज गति से चलने वाले भारी वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।