फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बुखार से युवक की मौत, डेंगू के चार तो 11 लोगों में चिकनगुनिया की पुष्टि

Thu, 02 Nov 2023 12:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर/तीतरों। जिले में बुखार से मौत का सिलसिला जारी है। तीतरों में युवक की बुखार के चलते मौत हो गई। वहीं, डेंगू के चार तो 11 लोगों में चिकनगुनिया की पुष्टि हुई। अब तक जिले में डेंगू के 385 मरीज मिल चुके हैं। 200 से अधिक पीड़ित मेडिकल कॉलेज में भर्ती हुए।
विज्ञापन

बुधवार को तीतरों के मोहल्ला कानूनगोयान निवासी अशोक कुमार पुत्र विशंबर सिंह की बुखार की गिरफ्त में आने से मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि युवक को पिछले चार दिनों से लगातार बुखार ने अपनी चपेट में लिया था, जिसका उपचार स्थानीय निजी चिकित्सक के यहां से कराया गया था, लेकिन चार दिनों के उपचार के दौरान भी बुखार के चलते युवक की प्लेटलेट्स बेहद कम होने के कारण बुखार उसके लिए जानलेवा साबित हो गया है। स्थिति नियंत्रण से बाहर होने पर चिकित्सक ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया, जहां रास्ते मेें ही युवक ने दम तोड़ दिया।
जिला मलेरिया अधिकारी शिवांका गौड़ ने बताया कि बुखार से मौत की जानकारी नहीं है। पता कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बुधवार को डेंगू के चार मरीज और 11 लोगों में चिकनगुनिया की पुष्टि हुई हैं, जो बरथाकायस्थ, पिलखनी, दाबकी, मंडी, गंगोह आदि के रहने वाले हैं। डेंगू पीड़ितों के यहां एंटी लार्वा का छिड़काव करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें