फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सड़क हादसे में युवक की मौत, दूसरा घायल

Thu, 28 Sep 2023 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। बेहट रोड पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देहात कोतवाली में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव घुन्ना निवासी सोहन कुमार ने बताया कि उसका भाई मोहन (28) गांव में रहने अपने दोस्त दीपक कुमार के साथ बाइक पर मंगलवार की रात गांव देवला जा रहा था। वह जब बेहट रोड पर पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मोहन और दीपक घायल हुए। लोग उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां मोहन को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया, जबकि दीपक को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। देहात कोतवाली इंस्पेक्टर मनोज चाहल ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं, अग्रसैन चौक के पास हरियाणा परिवहन निगम की बस की चपेट में आकर एक महिला घायल हो गई, जिसे आनन-फानन में लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे के बाद से महिला बेहोश है। वह अपना नाम और पता भी नहीं बता पाई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें