फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: परेशानी की वजह बने हैं सड़क में गड्ढे

Thu, 28 Sep 2023 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
तलहेड़ी खुर्द में खेतों के रास्ते पर इकट्ठा पानी व वहां से गुजरते किसान। स्रोत-ग्रामीण
विज्ञापन
अंबेहटा। कस्बे के नकुड़ रोड स्थित मुख्य मार्ग की बदहाल हालत के कारण छात्र-छात्राओं सहित राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। टूटी हुई सड़क के कारण कई दुपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं।
विज्ञापन

मुख्य बस स्टैंड से नकुड़ रोड पर पांच स्कूल होने के कारण सैकड़ों छात्र-छात्राएं इसी मार्ग से होकर गुजरते हैं। पैदल अथवा साइकिल से चलने वाले छात्र-छात्राओं को सबसे अधिक समस्या का सामना करना पड़ रहा है। विद्युत विभाग एवं पुलिस चौकी भी इसी मार्ग पर स्थित है। मुख्य मार्ग होने के कारण यह मार्ग अत्यधिक व्यस्त है। सड़क के किनारे बनी कॉलोनी का पानी सड़क पर जमा रहता है तथा जलभराव के कारण सड़क टूट कर क्षतिग्रस्त हो गई हैं। सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। गड्ढों में पानी भरा होने के कारण राहगीरों को गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं होता और वह गिरकर चोटिल हो जाते हैं।
स्कूल संचालकों ने कई बार संबंधित विभाग को अवगत कराया, लेकिन कोई समाधान नहीं हो सका। नगर पंचायत द्वारा कई बार गड्ढों को भरवाया गया किंतु भारी वाहनों के आवागमन व जलभराव के कारण सड़क में पुन: गड्ढे हो गए। नागरिकों ने सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें