फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टी की ढांग के नीचे दबने से युवक की मौत

विज्ञापन
मृतक कर्मसिंह का फाइल फोटो। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
नकुड़ (सहारनपुर)। बड़े भाई के साथ ट्रैक्टर ट्राली में मिट्टी भरवा रहा युवक अचानक मिट्टी की ढांग गिरने से उसके नीचे दब गया। भाई के शोर मचाने पर इकट्ठा हुए ग्रामीणों ने बामुश्किल युवक को मिट्टी के नीचे से निकाला और तुरंत सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

नकुड़ कोतवाली क्षेत्र के गांव भगवानपुर निवासी 30 वर्षीय कर्म सिंह मंगलवार सुबह करीब सात बजे अपने बड़े भाई मांगेराम के साथ शेरमऊ शुगर मिल के पास एक खेत से ट्रैक्टर ट्राली में मिट्टी भरवा रहा था। बताया जाता है कि अचानक मिट्टी की एक बड़ी ढांग कर्म सिंह के ऊपर गिर गई और वह मिट्टी के नीचे दब गया। मांगेराम के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने काफी मशक्कत के बाद युवक को मिट्टी के ढेर के नीचे से बाहर निकाला और तुरंत ही सीएचसी ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने शव घर लाकर गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया। मौत से परिवार में कोहराम मचा है। उसकी पत्नी का रो रो कर बुरा हाल था। जबकि उसके तीन साल और दो माह के दो मासूम बेटों को पता भी नहीं था कि उनके सिर से बाप का साया हमेशा के लिए उठ चुका है।

नकुड़ के गांव भगवानपुर में शोकाकुल परिजन- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें