बुधवार सुबह गंगा किनारे पर एक शव को तैरते होने की सूचना पुलिस को दी। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को गोताखोरों की मदद से बाहर निकलवाया। शव की पहचान रिजवान के रूप में हुई। रिजवान की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया।
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में 24 जुलाई को गंगा में डूबे युवक का शव बेगावाला क्षेत्र में गंगा में तैरता मिला। युवक अपने दो साथियों के साथ बैराज पर घूमने गया था। युवका शव गंगा में दिखने की सूचना पर पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार 24 जुलाई को गांव खेड़की निवासी बाबू का पुत्र रिजवान उम्र 21 वर्ष गांव के अपने दो साथियों के साथ बैराज पर घूमने गया था। बैराज पर उनका मन नहाने का हुआ, तो तीनों दोस्तों ने गंगा में छलांग लगा दी। इसके बाद रिजवान के साथी तो बाहर आ गए लेकिन रिजवान का कोई पता नहीं चला। दोनों दोस्तों ने पुलिस को बताया गया। पुलिस ने गोताखोरों की सहायता से उसकी तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला ।
बुधवार सुबह गंगा किनारे पर एक शव को तैरते होने की सूचना पुलिस को दी। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को गोताखोरों की मदद से बाहर निकलवाया। शव की पहचान रिजवान के रूप में हुई। रिजवान की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार शव बैराज से दो किलोमीटर दूर गंगा के किनारे मिला है।बताया गया कि रिजवान पांच भाइयों में से तीसरे नंबर का था। रिजवान के दो बड़े भाई सऊदी अरब में है। वह घर पर खेती करता था। उसकी मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया।