फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस में भर्ती होने को युवाओं दिखाया दम

विज्ञापन
सहारनपुर में पुलिस लाइन पुलिस भर्ती में आये अभियार्थी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। पुलिस महकमे में आरक्षी पद को लेकर शुरू हुई भर्ती में सर्दी के बीच पुलिस लाइन के मैदान पर कई जिलों के अभ्यर्थियों ने पसीना बहाया। रविवार को हुई दौड़ में कई जिलों से आए 751 युवाओं ने 25 मिनट में 4800 मीटर की दौड़ पास की।
विज्ञापन

रविवार को सुबह सर्दी के बीच आठ बजे सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बागपत, शामली, बुलंदशहर, हापुड़ के अभ्यर्थियों ने पुलिस में भर्ती होने के लिए भाग लिया। इनमें एक हजार अभ्यर्थियों की दौड़ हुई, जिसमें 751 ने 25 मिनट में पुलिस लाइन के 12 चक्कर लगाकर 4800 मीटर की दौड़ पास की। इसके साथ ही 75 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। पुलिस भर्ती के नोडल अधिकारी व एसपी देहात विद्या सागर मिश्र ने बताया कि एक जनवरी तक पुलिस भर्ती की प्रक्रिया चलेगी। रोजाना विभिन्न जिलों के अभ्यर्थी भाग लेंगे।
सीसीटीवी कैमरों से रखी गई नजर
सहारनपुर। पुलिस लाइन मैदान आयोजित पुलिस भर्ती प्रक्रिया में सीसीटीवी कैमरों से भी नजर रखी गई। इसके साथ ही अभ्यर्थी के पैर में फीते के साथ चिप बांधी गई, जिससे उसके चक्कर लगाने का सही आंकलन हो सके।
विज्ञापन

लगी रही लंबी कतार
सहारनपुर। पुलिस में भर्ती होने के लिए पुलिस लाइन में अभ्यर्थियों की लंबी कतार लगी रही। उनको संभालने के लिए पुलिसकर्मियों को मशक्कत करनी पड़ी।

सहारनपुर में पुलिस लाइन में पुलिस आरक्षी भर्ती में दौड़ते युवा- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में पुलिस लाइन पुलिस भर्ती में आये युवाओ को कन्ट्रोल करती पुलिस- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें