फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेडियम में खेल अधिकारी से उलझा युवक, पुलिस पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
स्टेडियम में खेल अधिकारी से उलझा युवक, पुलिस पहुंची
विज्ञापन

सहारनपुर। डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में बाहरी युवकों की वजह से माहौल खराब हो रहा है। शुक्रवार को मैदान में मोबाइल पर वीडियो देख रहे बाहरी युवक को जब प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी ने टोका तो युवक खेल अधिकारी के साथ उलझ गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले युवक भाग गया।
युवक इन दिनों पुलिस और सेना की तैयारी के लिए स्टेडियम पहुंच रहे हैं। इसमें से कुछ युवकों की वजह से स्टेडियम का माहौल खराब हो रहा है। इसकी शिकायत भी प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी को मिली है। शुक्रवार की दोपहर 2:50 बजे एक युवक मैदान पर चटाई बिछाकर उस पर लेटा हुआ मोबाइल में वीडियो देख रहा था। प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार ने युवक को स्टेडियम में मोबाइल का इस्तेमाल करने से रोका तो युवक उनसे उलझ गया और अपशब्द कहने लगा। इस पर खेल अधिकारी ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मगर युवक बाइक पर सवार होकर भाग निकला। अन्य युवकों ने बताया कि वह बाहरी कोच का प्रशिक्षु है जो स्टेडियम में आता है। इस पर खेल अधिकारी ने बाहरी कोच से फोन पर बात की और युवकों को स्टेडियम में नहीं भेजने का निर्देश दिया। बाद में स्टेडियम पहुंचे पुलिसकर्मियों ने स्टेडियम में दौड़ लगा रहे अन्य युवकों से बात कर उनको अनुशासन में रहने की हिदायत दी।
विज्ञापन

------
स्टेडियम में चल चुकी है गोली
बाहरी युवकों की वजह से स्टेडियम का माहौल पहले भी कई बार खराब हो चुका है। पांच अगस्त 2019 को स्टेडियम में अभ्यास के लिए पहुंचे हैमर थ्रो के खिलाड़ी को गोली मार दी गई थी। करीब पांच वर्ष पहले खिलाड़ियों के ही गुटों में फसाद हुआ था।
------
ट्रैक का कार्य हो रहा बाधित
डॉ. आंबेडकर स्टेडियम में सात करोड़ रुपये की लागत से सिंथेटिक ट्रैक बिछाने का कार्य चल रहा है। अभी तक ट्रैक की दोनों साइड तैयार की गई हैं। ट्रैक पर पत्थर मिट्टी डालकर रोड रोलर चलाया गया है। निर्माण एजेंसी के अधिकारियों का कहना है कि बाहरी युवकों के ट्रैक पर लगातार दौड़ने की वजह से ट्रैक के निर्माण का कार्य बाधित हो रहा है। इसके अलावा युवक ट्रैक के दोनों ओर बनाई गई सीमेंट की किनारियों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन

------
शिकायत मिली थी कि कुछ बाहरी युवक स्टेडियम में आकर माहौल खराब कर रहे हैं। इसी वजह से शुक्रवार को एक युवक को मना किया गया था। जिस पर वह अपशब्द बोलने लगा। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई है। स्टेडियम में बाहरी युवकों का प्रवेश पूरी तरह बंद है। किसी भी व्यक्ति को स्टेडियम का माहौल खराब नहीं करने दिया जाएगा।
प्रेम कुमार, प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें