सरसावा। सोशल मीडिया पर धर्म तथा धार्मिक पुस्तक को लेकर की गई आपत्तिजनक पोस्ट पर युवक के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
सरसावा निवासी सौरव ने सोशल मीडिया पर कुछ दिन पहले एक पोस्ट की थी, जिसमें इशारों में धर्म विशेष तथा धार्मिक पुस्तक को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। ये पोस्ट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल होकर नगर पालिका के पूर्व सभासद मोहल्ला काजियान निवासी गफ्फार सलमानी तक पहुंची। पोस्ट को लेकर मोहल्ला मिर्धान में स्थित मरकज वाली मस्जिद में सोमवार देर रात काफी लोग इकट्ठा हुए।
उन्होंने इस पर आपत्ति जताते हुए कार्रवाई की मांग की। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा लोगों को समझाने का प्रयास किया। इसके पश्चात गफ्फार सलमानी की तहरीर पर सौरव पुत्र किशन निवासी मोहल्ला कानूनगोयान सरसावा के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।