फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: कर्मचारी के क्वार्टर में मिले युवक-युवती, विरोध करने पर दी धमकी

Sun, 05 Jul 2026 01:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र निवासी निखिल खाटियान ने पुलिस लाइन पहुंचकर एसएसपी को शिकायती पत्र सौंपा। उनका आरोप है कि रेलवे कॉलोनी स्थित सरकारी क्वार्टर में घुसकर आपत्तिजनक गतिविधि की गई और विरोध करने पर उन्हें लगातार धमकाया जा रहा है।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि वह रेलवे में कार्यरत हैं। सात मार्च को उन्होंने ड्यूटी से लौटने पर देखा कि क्वार्टर का ताला टूटा हुआ है, जबकि मुख्य गेट अंदर से बंद था। दीवार फांदकर अंदर पहुंचे तो वहां एक युवक और युवती आपत्तिजनक स्थिति में मिले। विरोध करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी और घटना का जिक्र किसी से नहीं करने की चेतावनी दी गई। बताया कि दोनों के वहां से निकलते समय उन्होंने फोन से फोटो और वीडियो बना लिए। दो जुलाई की रात कुछ अज्ञात लोग क्वार्टर पर पहुंचे और घटना के बारे में किसी को न बताने के लिए धमकाते हुए गाली-गलौज की। उनका आरोप है कि आरोपी पक्ष लगातार उन्हें रास्ते में रोककर भी धमका रहा है, जिससे वह मानसिक तनाव में हैं। पीड़ित ने मामले की जांच कर कार्रवाई कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें