फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में पंचायत और विधानसभा चुनाव लडेगी आप: हाजी युनूस

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में पंचायत और विधानसभा चुनाव लडे़गी आप: हाजी यूनुस
विज्ञापन

किसान आंदोलन के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी
सहारनपुर। दिल्ली की मुस्तफाबाद सीट से आम आदमी पार्टी के विधायक और पंचायत चुनाव प्रभारी हाजी यूनुस ने कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में पंचायत और विधानसभा चुनावों को पूरी गंभीरता के साथ लडे़गी। कहा कि आप कार्यकर्ताओं ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। साथ ही संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा।
रविवार को देहरादून चौक स्थित लोक निर्माण विभाग के अतिथिगृह में पत्रकारों से बात करते हुए विधायक हाजी यूनुस ने आरोप लगाया कि प्रदेश में जंगलराज कायम है। आम आदमी पार्टी इसको बर्दाश्त नहीं करेगी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी पूरी तरह से किसान आंदोलन के साथ है। हाल ही में पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर कानून का विरोध किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस पहुुंचने पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। बाद में आयोजित बैठक में विधायक हाजी यूनुस ने कार्यकर्ताओं से संवाद कर उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पंचायत चुनाव की तैयारियों में अभी से जुटने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा। जिलाध्यक्ष आदित्य गर्ग ने भरोसा दिलाया कि 15 दिनों के अंदर बूथ कमेटियां बना दी जाएगी। इस दौरान राष्ट्रीय कार्य परिषद के सदस्य योगेश दहिया, दिनेश कुमार शर्मा, अमरीश वालिया, हरपाल सिंह, उमर जैदी, अक्षय जैन, मुजफ्फर हुसैन, शाह आलम, मुज्जमिल पंवार, मनोज फुटेला, जितेंद्र शर्मा, आशीष त्यागी, मनोज सैनी, मोनू पंडित, राजकुमार डोगरा, विशाल चंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें