फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-बाजार पोर्टल पर बेच सकते हैं अपने उत्पाद

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की ओर से सरकारी ई-बाजार को लेकर ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें उद्योग विभाग की ओर से चलाई जा रहीं विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि उद्योग उपायुक्त सिद्धार्थ यादव ने जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र की सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग विभाग (एमएसएमई) के लिए चल रहीं विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना के साथ ही एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी) के तहत वुड कार्विंग के लिए कई योजनाएं संचालित हैं। इसके अलावा पांच लाख तक की नई मशीनरी खरीद पर सब्सिडी दी जाती है।
चैप्टर चेयरमैन रविन्द्र मिगलानी ने कहा कि सरकारी ई बाजार पोर्टल एमएसएमई इकाइयों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के बाद आपको भारत सरकार व राज्य सरकार के विभागों के चक्कर नहीं काटने होंगे। आप ऑनलाइन ही संबंधित विभाग को अपना उत्पाद बेच सकते हैं। जेम पोर्टल पर संबंधित विभागों की आवश्यकता के अनुसार उत्पादों की सूची उपलब्ध है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय जेम फैसिलेटर प्रवीण वाधवानी ने सरकारी विभागों में जितनी भी खरीदारी की जाएगी वह जेम पोर्टल के माध्यम से ही की जाती है। जेम पोर्टल पूरी तरह से कागज रहित, कैशलेस सरकारी ई-बाजार है, जो उपयोग की वस्तुओं और सेवाओं की खरीदारी करने की सुविधा देता है। इसके माध्यम से अब तक 60 हजार करोड़ की खरीदारी हो चुकी है, जिसमें 50 प्रतिशत खरीदारी एमएसएमई सेक्टर से की गई है। डिप्टी सीईओ जेम एसके जैन, महासचिव राजेश सपरा आदि ने भी विचार रखे। इस दौरान रामजी सुनेजा, केएल अरोड़ा, केआर सिंघल, संजय बजाज, प्रमोद सडाना, सरदार हरजीत सिंह, मनजीत सिंह अरोड़ा, मनोज जैन, विनय दहूजा, समीर मदान, धनश्याम माहेश्वरी, संजय अरोड़ा, सुरेन्द्र मोहन कालरा, मयंक गाबा, चिराग सुनेजा, प्रतीक मिगलानी, सागर भटनागर, अक्षय पुंडीर, राही मक्कड़, रोहित सपरा, मनु बंसल, रोहित गिरधर, प्रिंस क्वात्रा, नितिन खेड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें