फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: शोध पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए 30 तक कर सकते हैं आवेदन

Mon, 25 Aug 2025 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय के शोध पाठ्यक्रम में सत्र 2025-26 के प्रवेश के लिए 30 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। स्पीड पोस्ट से आवेदन प्राप्त होने की अंतिम तिथि 10 सितंबर निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में प्रत्येक वर्ष अनेक विषयों में शोध कार्य होता है। शोध पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए पूर्व में जारी कार्यक्रम में थोड़ा संशोधन किया गया है। 18 कुलपति प्रो. विमला वाई की अध्यक्षता में हुई बैठक में उपलब्ध कराई गई संस्तुतियों को लेकर कुलपति द्वारा 23 अगस्त को नया आदेश जारी किया गया है। इसके तहत शोध पाठ्यक्रम में सत्र 2025 -26 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 30 अगस्त तक स्वीकार किया जाएगा।
स्पीड पोस्ट से आवेदन करने वालों को यह ध्यान रखना होगा कि उनका आवेदन दस सितंबर तक विश्वविद्यालय को प्राप्त हो जाए। अन्यथा वह स्वीकार नहीं किया जाएगा। अवमुक्त श्रेणी (छूट प्राप्त श्रेणी) के गेट उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की पर्सेंटाइल की सीमा में भी संशोधन किया गया है। पूर्व में निर्धारित 95 पर्सेंटाइल की न्यूनतम सीमा घटाकर 70 पर्सेंटाइल कर दी गई है। यानी अब 70 एवं इससे अधिक पर्सेंटाइल प्राप्त अभ्यर्थी आवेदन करने के पात्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें