फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएचडी के लिए छह नवंबर तक कर सकते हैं आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मां शाकंभरी विश्वविद्यालय ने शोध यानी पीएचडी के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। पीएचडी करने के इच्छुक अभ्यर्थी छह नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। त्योहारों की वजह से चल रही छुट्टियों के कारण कम आवेदन आने की वजह से विश्वविद्यालय ने आवेदन करने की अंतिम तिथि को 23 अक्तूबर से बढ़ाकर छह नवंबर किया है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय ने तमाम पाठ्यक्रमों में दाखिलों और शोध आदि की प्रक्रिया इसी सत्र से शुरू की है। स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले लगभग पूर्ण हो चुके हैं और अब स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिले की प्रक्रिया चल रही है। इसी बीच विश्वविद्यालय ने पीएचडी के लिए भी आवेदन मांगे हैं। इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों के द्वारा ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि छह नवंबर रखी गई है, जबकि विश्वविद्यालय में आवेदन पत्र यानी आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी जमा कराने की अंतिम तिथि 29 अक्तूबर से बढ़ाकर 12 नवंबर की गई है।
कुलसचिव वीरेंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि अभ्यर्थियों को हितों को ध्यान में रखते हुए कुलपति की ओर से आवेदन करने की तिथि विस्तारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थियों को चाहिए कि इसका लाभ उठाते हुए आवेदन करें, क्योंकि इसके बाद तिथि बढ़ने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें