उत्तर प्रदेश के सहारनपुर स्थित बड़गांव के शराब के ठेके के पीछे जंगल में एक ग्रामीण का शव पड़ा मिला। मौत का कारण अधिक शराब पीना बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम पर भेजा है।
शनिवार की सुबह शराब ठेके के पीछे जंगल में एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराई तो उसकी पहचान नागल थाने के गांव दंगहेडा निवासी रहतू (42) पुत्र फूल सिंह के रुप में हुई। बताया जाता है कि रहतू पहले बड़गांव में रहता था।
यह भी पढ़ें: Shamli: धान के वाहनों को प्रवेश मिलने पर खोला जाम, दीपावली को देखते हुए दी अनुमति
कई सालों पहले वह दंगहेडा जाकर रहने लगा। थाना प्रभारी प्रवेश कुमार का कहना है कि रहतू शराब पीने का आदि था। शुक्रवार को कस्बे में आया था। संभवत: रात अधिक शराब पीने के बाद उसकी मौत हुई होगी। बाकी पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।