फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

350 खाताधारकों ने यस बैंक ने निकाली नगदी

विज्ञापन
विज्ञापन
350 खाताधारकों ने यस बैंक ने निकाली नगदी
विज्ञापन

सहारनपुर। बुधवार को यस बैंक के खाता धारकों को राहत मिल गई। बैंक ने खाता धारकों को कैश दिया। पूरे दिन शाखा पर पैसा निकालने वालों की लाइन लगी रही। इसके साथ ही एटीएम से नगदी निकालने की भी रोक हटी। अभी एक माह में 50 हजार रुपये ही प्रत्येक खाताधारक निकाल सकता है। बैंक अधिकारियों के मुताबिक 15 मार्च तक लिमिट हट सकती है।
शुक्रवार को कई तरह की अफवाहों को लेकर यस बैंक पर कैश निकालने के लिए लोगों की भीड़ लग रही, लेकिन कैश न होने के कारण खाता धारकों को परेशानी हुई और बैंक स्टाफ से खाता धारक उलझते नजर आए। यही स्थिति शनिवार को भी रही , लेकिन देर रात तक बैंक में कैश आ गया।
विज्ञापन

बुुधवार को दीवानी कचहरी के पुल के निकट स्थित यस बैंक की शाखा में सुबह से ही कैश निकालने वाले लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने चेक के माध्यम से 50 हजार रुपये तक निकाले। भारतीय रिजर्व बैंक ने हर खाताधारक के लिए एक माह में 50 हजार रुपये निकालने की लिमिट रखी है, जो दो अप्रैल तक रहेगी।
विज्ञापन

उधर, शाखा के प्रबंधक अनुराग अग्रवाल और रिलेशन शिप मैनेजर अमन वालिया ने बताया कि बुधवार को 350 से अधिक खाताधारकों ने अपने खातों से कैश निकाला है। इसके अलावा एटीएम से भी खाताधारकों ने अपना पैसा निकाला है। अभी उन्हें बैंक के शीर्ष अधिकारियों से जानकारी मिली की कि 15 मार्च को 50 हजार की लिमिट हट सकती है। इसके बाद ग्राहक अपनी मर्जी के मुताबिक खातों से पैसा निकाल सकेंगे। बैंक पर कोई संकट नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें