फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: यमुना नदी में आया उफान, नाव का संचालन बंद

Thu, 05 Sep 2024 03:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकाना। पहाड़ों पर हुई बारिश का पानी यमुना नदी में आने से उत्तर प्रदेश के दो गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से कट गया है। लोगों को अपने काम के लिए वाया जगाधरी तथा हथनीकुंड होकर आना जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को यमुना नदी में पहाड़ों पर हुई बारिश का पानी आना शुरू हो गया था। दोपहर तक नदी में पानी का जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ता चला गया। नदी के पार गांव सोंधेबांस तथा गाजदीनपुर का संपर्क जिला मुख्यालय से कट गया है। लोगों को नदी पार कराने वाली वाली नाव का संचालन भी सुबह से बंद है। जिस कारण लोगों को अपने प्रतिदिन के कार्यों के लिए हरियाणा के जगाधरी तथा हथिनीकुंड होकर सहारनपुर की तरफ आना जाना पड़ रहा है। किसानों को अपने पशुओं के लिए चारा लाने के लिए भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नदी में लगने वाली नाव पिछले दो दिन से बंद है।
नाविक प्रमोद कुमार तथा पिंकू ने बताया कि यदि बृहस्पतिवार को नदी में पानी कम हो जाता है तो नाव का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। बुधवार को भी पानी ज्यादा होने के कारण नाव का संचालन नहीं हो सका है। सुबह हुई बारिश से खेतों में पानी लबालब भर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें