लेखक सीएल सैनी को पगड़ी पहनाकर सम्मानित करते असम के राज्यपाल।
- फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर। घर-घर में देखे गए चर्चित धारावाहिक देवों के देव महादेव के स्क्रिप्ट राइटर सीएल सैनी को सम्मानित किया गया है। दो दिन पहले राजस्थान के माउंट आबू स्थित ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय महाविद्यालय में आयोजित इंटरनेशनल कांफ्रेंस में सीएल सैनी को विशेष आमंत्रण भेजा गया था।
कार्यक्रम में आसाम के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने प्रशस्ति पत्र देकर और पगड़ी पहनाकर सैनी को सम्मानित किया। सीएल सैनी यहां सरसावा के रहने वाले हैं, जो पिछले कई साल से मुंबई में हैं। वह अभी तक एक दर्जन से अधिक नाटक लिख चुके हैं।