फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवों के देव महादेव सीरियल के स्क्रिप्ट राइटर सीएल सैनी राज्यपाल से सम्मानित

Mon, 03 Apr 2017 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
लेखक सीएल सैनी को पगड़ी पहनाकर सम्मानित करते असम के राज्यपाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सहारनपुर। घर-घर में देखे गए चर्चित धारावाहिक देवों के देव महादेव के स्क्रिप्ट राइटर सीएल सैनी को  सम्मानित किया गया है। दो दिन पहले राजस्थान के माउंट आबू स्थित ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय महाविद्यालय में आयोजित इंटरनेशनल कांफ्रेंस में सीएल सैनी को विशेष आमंत्रण भेजा गया था।
विज्ञापन


कार्यक्रम में आसाम के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने प्रशस्ति पत्र देकर और पगड़ी पहनाकर सैनी को सम्मानित किया। सीएल सैनी यहां सरसावा के रहने वाले हैं, जो पिछले कई साल से मुंबई में हैं। वह अभी तक एक दर्जन से अधिक नाटक लिख चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें