रणदेवा गांव में शुरू हुए मेले में पड़े दंगल में पहले दिन दूरदराज से आए पहलवानों ने अपना दमखम दिखाए।
मेले में शुरू हुए दंगल में मुडलाना के पहलवान मुकेश और छाचरेकी के पहलवान राहुल के बीच हुई कुश्ती में मुकेश ने राहुल को चित किया। खेड़ा के अब्दूल और मंहगी के सोनू के बीच हुई कुश्ती में अब्दुल, गाजियाबाद के सोनू एवं सोनीपत के मौसम के बीच हुई कुश्ती में मौसम ने बाजी मारी।
खेड़ा अफगान के आलमगीर एवं कलियर के साजिद और मेरठ के प्रवीण एवं महंगी के जग्गा के बीच हुई कुश्ती बराबरी पर छूटी। खेड़ा के आलगीर और सांगाठेडा के मुर्सलीन के बीच हुए मुकाबले में आलमगीर, रणदेवा के शादाब और सांगाठेडा के सोनू के बीच हुई कुश्ती में शादाब, गाजियाबाद के यासीन और जेहरा के संदीप के बीच हुए मुकाबले में संदीप के बाजी मारी।
मुंडलाना के मुकेश एवं दिल्ली के बंटा ,हरिद्वार के शास्त्री एवं मुडलाना के मुकेश के बीच हुई कुश्ती में मुकेश, महंगी के जगगा एवं गाजियाबाद के बादल के बीच हुई कुश्ती में जग्गा जबकि रणदेवा के शादाब एवं छुटमलपुर के कार्तिक के बीच हुई कुश्ती में शादाब ने अपने प्रतिद्वंद्वी पहलवान को चित किया।
पहलवानों के रोचक दांवपेंच के कारण दर्शक अनेक बार तालिया बजाने पर मजबूर हुए। रैफरी जमन खां, सागर चंद, शकील अहमद और देवदत्त शर्मा रहे। इस दौरान हरिपाल सिंह, संजीव चौधरी, सोमनाथ खजांची, चंद्रशेखर मित्तल, देवी सिंह, संजय शर्मा, महेंद्र सिंह, श्रीनिवास, समय सिंह, सेवा राम, पहल सिंह सहित बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।