युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के समापन पर खिलाड़ियों को पुरस्कार दिए ।
ग्राम सांगाठेड़ा में हुई प्रतियोगिता के अंतिम दिन सांगाठेडा व रामराय खेड़ी के बीच कबड्डी का मैच हुआ। इसमें सांगाठेडा की टीम ने रामराय खेड़ी की टीम को 35-32 से हराया। टीम के खिलाड़ी गुरमीत ने 7 टैक्ल प्वाइंट और बादल ने हाई-फाई लगाया। रैडिंग में विशेष ने सुपर 10 लगाकर अपनी टीम की जीत में योगदान दिया।
वहीं कुश्ती में 80 किलोभार वर्ग में उस्मान ने मुर्सलीन को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। 60 किलोगाम भार वर्ग में गालिब प्रथम और मेहताब द्वितीय रहे। गोला फेंक में तंजीम प्रथम, विनय कुमार द्वितीय व जोनी तृतीय रहे। वॉलीबाल प्रतियोगिता में सांगा ठेड़ा की टीम प्रथम व रादौर की टीम द्वितीय रही। जीशान अली ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसमें राम कुमार गुर्जर, सईद, इलियास, जसबीर प्रधान, जुलफान, नवाब, शेखर राठौर, जगदीश प्रसाद, मोहब्बत अली, प्रयास चौधरी, अभिजीत, रवि कुमार, सागर, विशाल बटार आदि रहे।