फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्बाध बिजली आपूर्ति में बाधा बन रहे जर्जर तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह। भीषण सर्दी में देहात में बिजली आपूर्ति के बीच लग रहे कट उपभोक्ताओं को अखर रही है। लटकती व जर्जर हाईटेंशन तार लोगों के लिए जी का जंजाल बनी है। इसके चलते कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। कई बार शिकायत के बाद भी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र व नगर की बिजली आपूर्ति भले ही विभाग बढ़ा दे लेकिन तारों के टूटने के कारण उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति नहीं मिल रही है। नगर में ओवरलोड कम करने व आपूर्ति में सुधार को ट्रांसफार्मरों की संख्या बढ़ाई गई है। लेकिन जर्जर एलटी तार से मुसीबत कम नहंी हो रही है। इसके कारण लगातार ट्रिपिंग हो रही है। कई जगहों पर सड़क के ऊपर से गुजर रही बिजली के तार लटक कर हादसों को न्योता दे रही है। जंगलों में तो हालात सबसे ज्यादा खराब है। नगर के कई मोहल्ले ऐसे है जहां एचटी लाइन नीचे लटकी हुई है, जिसे बच्चें भी आराम से पकड़ सकता है।इसके अलाव कई मोहल्लों बिना खंभे के ही दीवार आदि पर बाक्स लगाकर उपभापेक्ताओं के तार जोड़े गए हैं। क्षेत्र व नगर के लोगों ने जल्द से जल्द समस्या को ठीक कराना की मांग की है। अधिशासी अभियंता राजबीर सिंह का कहना है अभी बजट का अभाव है लेकिन फिर भी टीमों को मौके पर भेज कर जर्जर तारों को बदलवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें