फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुशाला में आग से दो मवेशी मरे, चार गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
पशुशाला में आग से दो मवेशी मरे, चार गंभीर
विज्ञापन

अंबेहटा। चढ़ाव गांव में ग्रामीण की पशुशाला में आग लगने से दो मवेशियों की मौत हो गई। जबकि चार गंभीर रूप से झुलस गए।
चढ़ाव निवासी राजकुमार पुत्र पूरन ने बताया कि उनका मकान तालाब के पास है। मकान के एक हिस्से में उन्होंने पशुशाला बना रखा है। रविवार रात पशुशाला में आग लग गई। करीब तीन बजे उसकी पुत्री लघुशंका के लिए उठी तो उसने आग की लपटे देख शोर मचाया। शोर शराबा सुनकर परिवार व गांव के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। किसी तरह आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक एक बछिया व एक कटिया की जलने से मौत हो चुकी थी जबकि चार अन्य मवेशी गंभीर रूप से झुलस चुके थे। राजकुमार ने आग लगने की सूचना सौ नंबर पुलिस को दी। सूचना पाकर हल्का लेखपाल प्रवीण कुमार, चौकी प्रभारी जय सिंह भाटी मौके पर पहुंचे तथा जानकारी हासिल की। चौकी पर जय सिंह भाटी ने बताया कि मामले में अब तक कोई तहरीर नहीं आई है। राजकुमार ने बताया कि उसका करीब साठ हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें