फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसीम रिजवी के बयान से पार्षदों में रोष, कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कुरान को लेकर वसीम रिजवी द्वारा दिए गए बयान से पार्षदों में भी रोष है। रविवार को पार्षदों की बैठक मंसूर बदर के निवास पर हुई। पार्षदों ने वसीम रिजवी को जेल या फिर पागलखाने भेजने की मांग की। इस संबंध में राष्ट्रपति को भी पत्र लिखा गया।
विज्ञापन

पार्षद मंसूर बदर ने कहा कि कुरान ए मजीद आसमानी किताब है और 1400 साल से इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है, क्योंकि इसका अधिकार केवल खुदा को है। उन्होंने कहा कि वसीम रिजवी जैसे लोगों को पागलखाने भेजा जाना चाहिए। पार्षद शहजाद मलिक और शाहिद कुरैशी ने कहा कि इस मामले को लेकर शिया और सुन्नी समुदाय एक साथ है। पार्षद सईद सिद्दीकी और डॉ. अहसान ने कहा कि कुरान पर सवाल उठाने वाला वसीम इंसान कहलाने लायक नहीं है। इसे करोड़ों मुसलमानों की भावना को ठेस पहुंचाई है। पार्षद नौशाद राजा, सलीम, शकील प्रधान और नसीम पार्षद ने वसीम के खिलाफ मामला दर्ज कराकर कार्रवाई कराने की मांग की। बैठक में पार्षद इमरान सैफी, पार्षद हाजी बहार अंसारी, नसीम कल्लू, अमजद इरशाद, वाजिद अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें