फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री राधा रानी और प्रभु श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना

विज्ञापन
राधा विहार स्थित मॉ वैष्णवी सिद्घ काली मन्दिर में राधा आष्टमी मनाते श्रद्घालु - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। राधा विहार में स्थित महाशक्ति पीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर में श्री राधा रानी की अष्टमी पर श्रद्धा भाव से पूजा अर्चना की। स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने राधा-रानी का गुणगान कर अभिषेक किया।
विज्ञापन

बुधवार को श्री राम - कृष्ण विवेकानंद संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में श्री राधा रानी और भगवान श्रीकृष्ण की महापूजा की। स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने श्री राधा रानी और भगवान श्रीकृष्ण की अष्टधातु की मूर्ति को तीर्थ स्थलों के जल से स्नान कराया। इसके बाद पंचामृत से अभिषेक किया। आचार्य अजीत शर्मा और पंडित नीरज मिश्रा ने विधिवत मंत्रों का उच्चारण किया। इस मौके पर स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा श्री राधा रानी सृष्टि की मूल तत्व रूपी शक्ति है। राधा रानी श्रीकृष्ण का आत्म तत्व होकर नीलमणि भी कहलाती है। वह भगवान श्रीकृष्ण की आत्म तत्व है। राधा मईया परम करुणा की सागर हैं। वह अपने भक्तों की पुकार सुनकर उनका कल्याण करती हैं। भगवान श्रीकृष्ण को प्राप्त करने का मार्ग श्री राधा रानी है। उनकी अनुमति के बिना भक्त भगवान श्रीकृष्ण तक नहीं पहुंच सकता है। इस दौरान अरुण स्वामी, मेहर चंद, राजेंद्र धीमान, सोनिया, बबीता, सुमन, कविता, कमलेश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें