फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईसीसीसी के लिए टेंडर की प्रक्रिया दोबारा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी योजना के तहत चलने वाले आईसीसीसी (इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर) के लिए टेंडर की प्रक्रिया दोबारा शुरू कर दी गई है। बुधवार को शुरू हुई प्रक्रिया में पांच पुरानी और तीन नई कंपनियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

आईसीसीसी के लिए पहले पांच कंपनियों ने टेंडर डाले थे। 21 और 22 जुलाई को पांचों कंपनियों की प्रेजेंटेशन दी थी। प्रेजेंटेशन में लखनऊ से उच्च अधिकारी के अलावा कमिश्नर, नगरायुक्त और अनेक विभागों के अधिकारी
शामिल रहे थे। 23 जुलाई को सर्किट हाउस में फाइनेंशियल बिड खोली गई, जिसमें बीएसएनएल के नाम पर मुहर लगी। बीएसएनएल के साथ जॉनसन एंड जॉनसन तथा केपीएमजी कंपनियां भी शामिल थीं। टेंडर 198 करोड़ रुपये में छोड़ा गया था। मगर बाद में कंपनी को दिए गए नंबर्स पर सवाल उठे थे। टेंडर अधिक रुपये में होने को लेकर बीते दिनों पुराने टेंडर को निरस्त कर दिया गया था। नगर निगम ने टेंडर को अधिकतम 155 करोड़ रुपये में करने की शर्त के साथ टेंडर की प्रक्रिया दोबारा शुरू की है। बुधवार को टेंडर को लेकर प्री बैठक हुई, जिसमें पांच पुरानी और तीन नई कंपनियों के अधिकारियों ने हिस्सा लिया और किस तरह से वह कार्य करेंगे इसके बारे में अधिकारियों को बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें