फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री शनि जयंती और बड़ अमावस्या पर श्रद्घाभाव से की पूजा 19-19-12

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले में वट अमावस्या और श्री शनि जयंती के अवसर पर महिलाओं ने वट वृक्ष पर कलावा बांधकर पूजा-अर्चना की। वहीं, मंदिरों में लोगों ने दीपक जलाकर भगवान श्री शनिदेव का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

महिलाओं ने वट वृक्ष के समक्ष पहुंचकर परिक्रमा के साथ कलावा बांधा। वहीं, मंदिरों में दीपक व धूप जलाकर पूजा-अर्चना कर भगवान श्री नारायण और मां गौरी से पति की दीर्घायु के लिए प्रार्थना की। इसी तरह शनि जयंती पर सुबह में श्रद्धालुओं ने रेलवे स्टेशन के नजदीक स्थित श्री शनिदेव मंदिर, घंटाघर के श्री हनुमान मंदिर, आवास-विकास के श्री हरि मंदिर, बेहट रोड स्थित श्री बालाजी धाम व श्री साईंधाम, अंबाला रोड स्थित श्री विश्रामपुरी काल भैरव मंदिर, गिल कॉलोनी के श्री नारायणपुरी मंदिर, तहसील शिव मंदिर समेत अन्य मंदिरों में भगवान श्री शनिदेव की मूर्ति के समक्ष दीपक-धूप जलाकर पूजा अर्चना की तथा काले चने का भोग लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें