सरसावा/ नकुड़/ चिलकाना (सहारनपुर)। जैन मंदिर में पर्यूषण पर्व के नौवें दिन उत्तम अकिंचन धर्म की पूजा की गई। इस मौके पर सरसावा में धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा प्रतियोगिताएं कराई गईं।
सरसावा के दोनों जैन मंदिरों में उत्सव जैसा माहौल रहा। पर्यूषण पर्व के नौवें दिन दोनों मंदिरों में नित्य नियम पूजा प्रक्षाल अभिषेक के पश्चात उत्तम अकिंचन धर्म की पूजा की।
नकुड़ में विजय जैन, नमिसागर जैन ने उत्तम आकिंचन्य: धर्म की विशेषता बताते हुए कहा उत्तम आकिंचन्य: धर्म का पालन करने से इंसान 84 लाख योनियों से मुक्त होकर जन्म मरण के बंधन से मुक्त हो जाता है और श्रेष्ठ पद प्राप्त करता है। जैन मिलन के पंकज जैन, राजेश जैन ने बताया कि महिला जैन मिलन द्वारा आयोजित धार्मिक तंबोला प्रतियोगिता में संजीव जैन, संयम जैन, राजेश जैन राजू, वर्धन जैन, सुनील जैन, वर्षा जैन, पूजा जैन, नीतू जैन ने पुरस्कार जीतकर तालिया बटोरी। पंकज जैन व उमेश जैन ने श्री जी के सम्मुख भजन सुनाया।
सुल्तानपुर में पं. साकेत जैन शास्त्री, संरक्षक सुधीर जैन, अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार जैन उपाध्यक्ष बिजेंद्र जैन, महामंत्री निशांक जैन, श्रीयांश जैन, मोहित जैन, रोहित जैन, अनमोल जैन, गौरव जैन, बोस जैन, पारूल जैन, पूजा जैन, दीपांशी जैन, ममता जैन, दिव्य जैन, विजया रानी जैन, सुनीता जैन, तनुजा जैन, आकृति जैन आदि ने श्री जी की पूजा की।