फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्धारित दर पर ही हो श्रमिकों का भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष बबन रावत ने शासनादेश में निर्धारित दर के अनुसार ही श्रमिकों को भुगतान कराने के निर्देश दिए। किसी भी श्रमिक को निर्धारित दर से कम भुगतान किए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी। कोरोना के कारण मरे सफाई कर्मियों के आश्रितों को शासन द्वारा निर्धारित आर्थिक सहायता का लाभ अतिशीघ्र दिलाया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने मंगलवार को सर्किट हाउस के सभागार में सफाई कर्मियों की योजनाओं की समीक्षा की। इसमें उन्होंने कहा कि मैनुअली नाला सफाई के दौरान श्रमिकों को आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए जाएं। सफाई कर्मियों का ईपीएफ/ईएसआई की धनराशि समय से उनके खाते में जमा कराई जाए। सेवानिवृत्त सफाई कर्मचारियों की पेंशन संबंधी पत्रावली लंबित न रखी जाएं। सफाई कर्मचारियों में महिलाओं की भागीदारी कम से कम 33 प्रतिशत सुनिश्चित करें। सफाई कर्मचारियों से निर्धारित समय से अधिक कार्य न लिया जाए। इस दौरान सीडीओ प्रणय सिंह, एडीएम (प्रशासन) एसबी सिंह, समाज कल्याण अधिकारी आनंद कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुणाल जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें